Wednesday, 26 August 2026
Breaking News
काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ
चंडीगढ़ Trending

डंपिंग ग्राउंड बारे मेयर ने सरेआम झूठ बोला : दयाल कृष्ण

Read in:Hindi

कचरे का तीसरा पर्वत भी बनकर तैयार हो गया है और मेयर चुनावी जुमले छोड़ रहे

(MOREPIC1) चण्डीगढ़ : डंपिंग ग्राउंड ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष दयाल कृष्ण ने महापौर अनूप गुप्ता पर सरेआम झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

दयाल कृष्ण ने यहाँ जारी एक ब्यान में कहा कि बीते कल फोसवॉक की बैठक में मेयर ने डड्डूमाजरा से डंपिंग ग्राउंड के सारे कचरे के मार्च तक खत्म हो जाने बारे जो घोषणा की है, वो सरासर गलत है।

(SUBHEAD)दयाल कृष्ण ने कहा कि उन्हें पहले यह बतान चाहिए कि कौन सा कचरा मार्च तक साफ होगा क्योंकि एक जगह बायोरिमेडियेशन प्रक्रिया द्वारा माइनिंग हो रही है और उसके पीछे कचरे का तीसरा पर्वत बनकर तैयार हो गया है जहां पर लगभग तीन से चार लाख मीट्रिक टन कचरा इकट्ठा हो चुका है।

उन्होंने कहा कि आने वाली नगर निगम की बैठक में महापौर यह साफ कर दें कि कौन सा कचरा मार्च तक समाप्त हो जाएगा। दयाल कृष्ण ने कहा कि मेयर ने जो कुछ भी कहा वो एक चुनावी जुमले से अधिक नहीं है क्योंकि उनके कार्यकाल का आखिरी समय चल रहा है और मेयर चुनाव के अलावा लोकसभा चुनाव भी सिर पर हैं।