Monday, 27 April 2026
Breaking News
पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी
खेल

हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा के तीन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा की गोल्फ खिलाड़ी दीक्षा डागर का चयन अर्जुन अवार्ड के लिए हुआ है। वहीं कुश्ती में सुनील कुमार और अंतिम को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2023 का द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी उच्चतम क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से खुद को एक नये स्तर पर पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि उन्हें राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की है। खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। इस वर्ष 2 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 और 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार 2023 दिया जाएगा। वहीं 5 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा खेल और खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए तीन खिलाड़ियों को ध्यानचंद पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। यह सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिए जाएंगे।