Thursday, 20 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
खेल Trending

राष्ट्रीय पचीसी खेल चैंपियनशिप 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

Read in:Hindi

दीपक सिंह/ चंडीगढ़

राष्ट्रीय पचीसी खेल चैंपियनशिप 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह आर्य समाज, सेक्टर 7-बी, चंडीगढ़ में सम्पन्न हुआ. समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हरमोहिंदर सिंह लक्की मुख्य अतिथि थे। सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर पचीसी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों की कुल 24 टीमों के बीच मुकाबला हुआ.

पचीसी खेल महासंघ (भारत की एक राष्ट्रीय संस्था) के अध्यक्ष श्री पी. एस. बराड़ ने मुख्य अतिथि का हार्दिक स्वागत किया। खुशहाल सिंह, सचिव, चंडीगढ़ पचीसी गेम एसोसिएशन के अनुसार सभी श्रेणियों के फाइनल मैचों के परिणाम इस तरह रहे :

मिश्रित वर्ग : फाइनल मैच

चंडीगढ़ ने छत्तीसगढ़ को 405-221 के स्कोर से हराया

तीसरे स्थान का मैच  हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 426-227 के स्कोर से हराया

पुरुष वर्ग

फाइनल मैच : राजस्थान ने मध्य प्रदेश को 273-255 के स्कोर से हराया

तीसरे स्थान का मैच :  हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 375-223 के स्कोर से हराया

महिला वर्ग

फाइनल मैच : हरियाणा ने मध्य प्रदेश को 435-249 के स्कोर से हराया

तीसरा स्थान मैच : चंडीगढ़ ने हिमाचल प्रदेश को 1600-210 के स्कोर से हराया

जूनियर लड़के वर्ग

फाइनल मैच :  चंडीगढ़ ने हरियाणा को 269-253 के स्कोर से हराया

तीसरा स्थान मैच : चंडीगढ़ ने हरियाणा को 269-253 के स्कोर से हराया

जूनियर लड़कियां वर्ग : 

फाइनल मैच : हरियाणा ने चंडीगढ़ को 501-347 के स्कोर से हराया

तीसरा स्थान मैच : छत्तीसगढ़ ने मध्य प्रदेश को 362-331 के स्कोर से हराया

उप-जूनियर लड़के वर्ग

फाइनल मैच : चंडीगढ़ ने मध्य प्रदेश को 373-212 के स्कोर से हराया
तीसरा स्थान मैच : हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को 265-213 के स्कोर से हराया

उप-जूनियर लड़कियां वर्ग

फाइनल मैच : हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को 360-292 के स्कोर से हराया

तीसरा स्थान मैच : चंडीगढ़ ने मध्य प्रदेश को हराया 294-205 के स्कोर से