Wednesday, 24 June 2026
Breaking News
नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र दूसरा 'स्वर्गीय रतन लाल कटारिया मेमोरियल नॉर्थ ज़ोन अंडर-14 कंबाइंड बॉयज़ एंड गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट' 24 जून से पंजाब के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि उन्हें सही समय पर प्रेरित करने की जरूरत: सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट
चंडीगढ़ Trending

विश्व क्रिकेट कप: संभावित जीत के जशन पर पाबंदियों का प्रबल विरोध

Read in:Hindi

फायर ब्रांड वकील शिवमूर्ति यादव अपने साथियों के साथ सेक्टर 43 में कोर्ट परिसर में धूमधाम से मनाएंगे जश्न,हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा कर वातावरण गुंजायमान कर देंगे और देखेंगे कि उन पर किस-किस धारा के तहत परचा किया जायेगा : शिवमूर्ति यादव, भाजपा नेताओं सतिंदर सिंह व कैलाश जैन आदि ने विरोध प्रकट किया

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/चण्डीगढ़

चण्डीगढ़ प्रशासन-पुलिस द्वारा क्रिकेट विश्व कप में भारत की सम्भावित जीत पर जश्न पर रोक लगाने सम्बन्धी एडवाइजरी पर शहर में बवाल मच गया है।

रिष्ठ भाजपा नेताओं सतिंदर सिंह एडवोकेट व कैलाश जैन आदि ने तो ट्वीटर के एक्स पर एवं प्रेस नोट जारी करके अपने-अपने तरीके से विरोध प्रकट किया ही है, इनके अलावा फायर ब्रांड वकील शिवमूर्ति यादव ने प्रशासन-पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अपने वकील साथियों के साथ सेक्टर 43 में भारत के जीतने पर कोर्ट परिसर में धूमधाम से जश्न मनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वे और उनके साथी हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा कर वातावरण गुंजायमान कर देंगे और तब वे देखेंगे कि उन पर किस-किस धारा के तहत परचा किया जायेगा।

वरिष्ठ वकील शिवमूर्ति यादव ने कहा, प्रशासन द्वारा ये एडवाइजरी जारी करना समझ से परे है। ऐसा करके प्रशासन आम जनता के नागरिक अधिकारों में तो नाजायज दखल दे ही रहा है, साथ ही हमारे मौलिक अधिकारों का भी हनन कर रहा है।

उन्होंने इस आदेश को बेतुका व तर्कहीन करार देते हुए कहा कई देश की उपलब्धि पर खुश होना स्वाभाविक है हर कोई इस ख़ुशी को अपने तरीके से प्रकट करने हेतु खुल कर जश्न मनाने का अधिकारी है।यादव ने कहा कि सोमवार को सरकारी कार्यालय खुलने पर वे प्रशासन के अधिकारियों से मिल कर उन्हें इस सम्बन्ध में प्रेसेंटेशन देंगे व जरूरत पड़ने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की भी बात कही।