Wednesday, 26 August 2026
Breaking News
काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ
चंडीगढ़ Trending

ईवी की तारीख बढ़ाए जाने पर भाजपा ने दिया व्यापारियों को दीवाली का तोहफा: अवि भसीन

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़  

दो पहिया वाहनों के पंजीकरण व ईवी पॉलिसी में संशोधन की तारीख 27 नवंबर तक बढ़ाये जाने के प्रयास पर लघु भारती उद्योग, चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष अवि भसीन ओ ऑटो मोबाइल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाजपा चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पल मल्होत्रा का आभार जता कर फूलो का गुलदस्ता भेंट किया और उन्हें मिठाई खिलाई।

अवि भसीन ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा चंडीगढ़ इस अनोखे प्रयास ने शहर के व्यापारियों को दीवाली का बेहद सुंदर तोहफा दिया है। हालाँकि यह 27 नवंबर तक ही लागू है जिसके बाद इस पर पुनर्विचार कर इसे लागू कर दिए जाने की संभावना है।

उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि इस पालिसी पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है क्योंकि यदि नहीं किया गया तो चंडीगढ़ के ऑटो मोबाइल विक्रेताओं को दूसरे शहर पलायन करना पड़ेगा जिससे प्रशासन इस व्यापार से उत्पन्न राजस्व से वंचित हो जाएगा या उनको लाभ नही मिल पाएगा जो पहले कभी मिला करता था।

अवि ने कहा कि इस लंबित मांग को तारीख बढ़ाए जाने का फैसला भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के अग्रिम प्रयासों का ही परिणाम है। जिसके लिए वह तथा एसोसिएशन उनका तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं।