Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी
हरियाणा Trending

पीयू छात्र संघ का चुनाव जीत कर छा गया हरियाणे का छोरा

Read in:Hindi

जेजीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित भी किया और जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से सम्मान भी मिला

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज/चंडीगढ़/हिसार 

पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनावों में इनसो पार्टी से महासचिव के पद भारी वोट लेकर जीत दर्ज करवाने वाले दीपक गोयत को पार्टी ने जेजेपी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सम्मानित किया। पार्टी की तरफ से जेजेपी राष्ट्रीय  अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दीपक गोयत को चादर व बुके देकर सम्मानित किया।

जेजेपी पार्टी की राष्ट्रीय  कार्यकारिणी बैठक रविवार को हिसार में थी। जिसमें जेजेपी पार्टी के प्रदेश से सभी वरिष्ठ नेता शामिल थे। जिसमें हिसार में पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव में इनसो पार्टी से महासचिव पद पर भारी मतों से जीते दीपक गोयत को जेजेपी राष्टÑीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सम्मानित किया।

(SUBHEAD)छात्र नेता दीपक गोयत ने कहा कि उसके दादा मनी राम गोयत ने नेता जी सुभाष चंद बोस की आजाद हिंद फौज के सैनानी के तौर पर देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। वह भी उसके दादा के कदमो पर चलते हुए छात्रो के हको की लड़ाई लड़ेगें। पीयू में परिसर में छात्र व छात्राओं की सुरक्षा, होस्टलों के रखरखाव में सुधार, स्मार्ट कक्षा आदि समस्या को भी दूर करवाने का प्रयत्न करेगें।

चुनाव में दीपक गोयत को 4431 वोट हासिल हुए थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एबीवीपी के अविनाश यादव को 2620 वोट हासिल हुए थे। दीपक गोयत ने 1811 वोटों के अंतर से सीट दर्ज की थी। सभी प्रत्याशियों में यह सबसे बड़ी जीत थी।

दीपक गोयत एक स्वतंत्रता सेनानी परिवार से है। दीपक के दादा मनी राम गोयत, नेता जी सुभाष चंद बोस की आजाद हिंद फौज के सैनानी रहे है। दीपक मूलरूप से कैथल के गांव नरड़ के रहने वाले है। जो आजकल परिवार के साथ पंचकूला में रहकर एलएलएम की पढ़ाई कर रहे है। दीपक ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को भी संबोधन करने का मौका मिला ।