Tuesday, 27 October 2026
Breaking News
आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से खफा आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ‘गरिमा सीज़न 8 करवाचौथ: द रॉयल अफेयर’ का भव्य आयोजन सीनियर्स म्यूजिक पैशन ग्रुप की 5वीं वर्षगांठ पर सजी स्वर्णिम गीतों की यादगार संगीतमय शाम मलोया में पहली बार 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भागवत कथा का हुआ आगाज दलित युवक की हत्या : सरकार की कार्यप्रणाली पर भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी बधाई पंचकूला में दिसंबर में लगेगा भव्य स्वदेशी महोत्सव 300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत चंडीगढ़ में भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकली, सैकड़ों महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा ओआरसी सैनिक अकादमी के 7 विद्यार्थियों का RIMC जून 2026 परीक्षा में चयन, संस्थान में खुशी की लहर
चंडीगढ़ Trending

परिहास, उपहास और संवाद

– रोशन लाल ‘रौशन’

मिल-बैठें जब लोग, तो बातों का मेला लग जाता है,
हँसी-मज़ाक के चंचल रंग में, हर कोई रँग जाता है।
मज़ाक करने और उड़ाने में, अंतर पाया जाता है,
एक में होता निर्मल परिहास, दूजे में उपहास नज़र आता है।
​परिहास अगर हो महफ़िल में, तो सबका मन बहलता है,
उपहास अगर हो किसी का, तो मन को बुरा लगता है।
परिहास से होता मनोरंजन, हर चेहरा खिल-खिल जाता है,
उपहास से दिल को ठेस लगे, रिश्तों में तनाव आ जाता है।
​मीठे संवादों से समस्याओं का भी, सीधा हल निकल आता है,
विवादों में पड़कर अक्सर, आपसी सौहार्द भी मिट जाता है।
हर मानव की सोच-समझ, भले ही एक सीमा को बतलाता है,
ईश्वर की रचना में हर इंसान, अद्वितीय ही बन कर आता है।
​दिलों को जोड़े जो बातों से, वही सच्चा इंसान कहलाता है,
उलझे हुए इन रिश्तों को बस, आदर-भाव ही सुलझा पाता है।
कहे ‘रोशन’ ये बात पते की, जो ये सारा जग बतलाता है,
संवाद और परिहास से ही तो, यह जीवन सुंदर बन जाता है।

0 Comments