Sunday, 19 April 2026
Breaking News
श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी
चंडीगढ़ Trending

अब हीराक्षी के मामा की कार पर पेड़ गिरा, कार क्षतिग्रस्त, किसी बड़े हादसे से बचाव

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ 

पिछले वर्ष सेक्टर 9 स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में पेड़ गिरने से जान गंवाने वाली स्कूल की छात्रा हीराक्षी के मामा अमित कुमार की कार पर पेड़ गिर गया जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

अमित कुमार ने बताया कि वह मकान नंबर 3227, सेक्टर 19-डी चण्डीगढ़ के रहने वाले हैं। रोज की तरह अपनी कार घर के बाहर खड़ी करते हैं। शुक्रवार रात भी उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की। उनके घर के सामने एक काफी पुराना पेड़ है जिसका एक बड़ा हिस्सा आज सुबह टूट कर गिर गया जिसकी चपेट में आकर उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।

(SUBHEAD)ग़नीमंत ये रही कि बरसात के कारण गली में आवाजाई काम होने से आसपास कोई इंसान नहीं था, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। अमित कुमार ने कहा की प्रशासन को चाहिए कि मानसून के दिनों में पुराने पेड़ों पर खास ध्यान दिया जाए ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

उल्लेखनीय है कि हीराक्षी के साथ हुए दुर्भाग्यपूर्ण व हृदयविदारक हादसे ने पूरी ट्राइसिटी को हिला कर रख दिया था, जिसके बाद पुराने व कमजोर पेड़ों का बाकायदा सर्वे भी हुआ था, परन्तु फिर भी पुराने कमजोर पेड़ गिरने के हादसे बदस्तूर जारी हैं। अभी पिछले माह ही सेक्टर 39-बी के रिहायशी क्षेत्र में भी एक कार पर पेड़ गिर गया था।