Sunday, 19 April 2026
Breaking News
श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी
चंडीगढ़ Trending

चंडीगढ़ ट्राइसिटी में जरूरतमंद लोगों की सहायता के बना 'मंच'

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

चंडीगढ़ ट्राइसिटी में जरूरतमंद लोगों के सहायता करने के लिए ट्राइसिटी के समाजसेवी लोगो की ओर एक मंच बनाया गया है। ट्राइसिटी के लोगों की ओर से बनाये गए 'एकता मंच ट्राइसिटी' नाम के इस ग्रुप को लोगो का खासा प्रोत्साहन मिल रहा है और इस ग्रुप के बनने के मात्र कुछ ही महीनों में सैंकड़ों की गिनती में देशभर के लोग इस मंच से जुड़ चुके है ओर इस सिलसिला आगे भी जारी है।

इस ग्रुप के संस्थापक नरिंदर जैतक ने बताया कि जरूतमंद लोगों की सहायता करने को लेकर लोगो को जोड़ने के लिए इस साल फरवरी महीने में 'एकता मंच ट्राइसिटी' के नाम से एक मंच बनाने की ठानी और आज इस मंच के बनाने के मात्र चार महीनों में साढ़े चार सौ से भी ज़्यादा लोग इस मंच से जुड़ चुके है।

उन्होंने बताया कि इस मंच को चंडीगढ़ ट्राइसिटी सहित पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से समाज की सेवा भावना रखने वाले आम लोगों के साथ साथ विभिन क्षेत्रों से जुडी शख्शियतों की ओर से भी पूरा प्रोत्साहन मिल रहा है ओर वह इस मंच से जुड़ रहे है।

इस मंच का मुख्य मकसद जरूरतमंद लोगो के लिए आगे आकर उनकी सहायता करना है। उन्होंने कहा कि इस मंच के लिए फ़िलहाल संजीव मेहता को अध्यक्ष और पुनीत महाजन को महासचिव बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मंच की पूरी कार्यकारिणी का शीध्र ही गठन कर दिया जायेगा। उसके बाद इस मंच को प्रशासन के पास रजिस्टर करवाने की प्रकिरिया शुरू कर दी जाएगी जिसको लेकर रजिस्टर करवाने को लेकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। नरिंदर जैतक ने आगे बताया कि इस मंच में समाज सेवा में विश्वास रखने वाले लोगों का स्वागत है।  इस मंच की कोई भी सदस्यता फीस नहीं है।