Saturday, 17 October 2026
Breaking News
पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव
चर्चा Trending

अमरनाथ यात्रा के लिए अबोहर से जत्था रवाना

Read in:Hindi

राज सदोष/अबोहर

सदा शिव भगवान शिव के अलौकिक शिवलिंग अमरनाथ यात्रा के लिए एक जत्था आज श्री शिव मंदिर वाइट टेंपल नई आबादी से मुकेश बजाज के नेतृत्व रवाना हुआ.

रवाना होने से पूर्व मंदिर में आशीर्वाद लिया गया और यात्रा मंगलमय रहे इसके लिए सभी ने भगवान शिव की आराधना की. धनंजय बजाज ,शंकर कुमार, कृष्ण गर्ग, सचिन गोयल, नरेश कुमार, रवि कुमार, तरुण, कुलदीप सिंह, नीरज शर्मा , गौरव कुमार इस जत्थे में अमरनाथ गए हैं .

इस बार यात्रा 31 अगस्त तक चलेगी. सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से विशाल सुरक्षा ग्रिड से लेकर रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान टैग तक सभी उपाय किए जा रहे हैं.

62 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा शनिवार से प्रारंभ हो चुकी है. यह ब तक की सबसे लंबी यात्रा मानी जा रही है. तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहले ही इसके लिए पंजीकरण करा चुके हैं. सुरक्षा के मद्देनजर तीर्थयात्रियों के लिए आरएफआईडी टैग अनिवार्य किया गया है. आरएफआईडी टैग के जरिये हर एक श्रद्धालु की लोकेशन पता लगाई जा सकेगी. खराब मौसम की स्थिति के दौरान प्रशासन इस टैग के उपयोग से श्रद्धालु का पता लगाकर उनकी मदद कर पाएगा.

0 Comments