Wednesday, 26 August 2026
Breaking News
तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं
चंडीगढ़ Trending

इंटरनेशनल वर्ल्ड डीएडिक्शन डे: वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने नशे से दूर रहने के लिए दिया संदेश

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)चंडीगढ़: समाज में जहां अनेकों बुराइयां हैं वहां उन बुराइयों से संघर्ष करने वाले लोगों की भी कमी नहीं है इन्हीं में से एक समाज सेवी संस्था वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी सेक्टर 45डी चंडीगढ़ ,तन मन और धन से समाज सेवा में लगी हुई है ।

इंटरनेशनल वर्ल्ड डीएडिक्शन डे के अवसर पर संस्था के द्वारा नुक्कड़ नाटक द्वारा बच्चों को , युवाओं को, समाज को नशे को छोड़ने और नशे से दूर रहने के लिए संदेश दिया। नुकड़ नाटक चण्डीगढ़ आर्ट थियेटर के कलाकारों ने रंजीत रॉय को डायरेक्शन में पेश किया।  जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एरिया एसएचओ बलदेव कुमार उपस्थित थे एसएचओ ने उपस्थित बच्चों को और अन्य लोगों को कहा चंडीगढ़ पुलिस नशे के विरुद्ध अपनी मुहिम जारी रखे हुए हैं और किसी को किसी तरीके से नशा बेचने वालों की अगर जानकारी हो तो वह पुलिस को दे ऐसे समाज विरोधी तत्वों से चंडीगढ़ पुलिस सख्ती से निपट दी है  वा सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाती है।

(SUBHEAD)इस अवसर पर सेक्टर 45 चौंकी इंचार्ज हवा सिंह व अपनी टीम के साथ उपस्थित थे।

 संस्था की संस्थापक व अध्यक्षा पूजा बख्शी ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है इसे हमें अपने देश और परिवार की सेवा में लगाना चाहिए नशे से और अन्य बुराइयों से दूर रहना चाहिए अगर कोई इन बुराइयों में फंस चुका है तो उसको निकालने के लिए हमारी संस्था हर तरह से सहायता करने का प्रयास करती है जिसके लिए भी डीएडिक्शन प्रोग्राम के बारे में संस्था से जानकारी प्राप्त की जा सकती है ।

मनुष्य शरीर जीव को अनेक जन्मों में असह्य दुख सहने के बाद ईश्वर की कृपा से मिला है, इस जीवन को नशों में व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए हमें अच्छे काम करते हुए अपने देश , समाज और माता-पिता का नाम रोशन करना चाहिए।

इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ रेनू बाला, हेड ऑफ डिपार्टमेंट देव समाज कॉलेज , बतौर मेहमान रामलाल प्रधान कंस्ट्रक्शन लेबर कॉन्ट्रैक्टर, हरकेश राणा सोशल वर्कर, वरिंदर पपला, आरती बुद्धिराजा ।संस्था द्वारा बच्चों को गिफ्ट और रिफ्रेशमेंट में केले भी दिए।और संस्था की प्रधान पूजा बक्शी ने उपस्थित मेहमानो का यथा योग्य आदर सत्कार किया। वा अन्य मेहमानो को सरोपे से सम्मानित किया।