Monday, 23 November 2026
Breaking News
इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट प्रागज्योतिषपुर महोत्सव: साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ 
चंडीगढ़ Trending

उत्तराखंड युवा मंच द्वारा आयोजित 30वां रक्तदान शिविर सम्पन

Read in:Hindi
चण्डीगढ़: उत्तराखंड युवा मंच (रजिं )चण्डीगढ़ उत्तराखंड के युवाओं का एक सशक्त संगठन है जो ट्रायसिटी में समाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यों को करने में सदैव अग्रणी रहता है। 

समय समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन चण्डीगढ़ ट्रायसिटी से लेकर, उत्तराखंड के विभिन्न गांवों व नगरों में करते चले आ रहे हैं।इसी श्रृंखला में  रविवार 30वे रक्त दान शिविर का आयोजन प्रातः 8बजे से दोपहर 3 बजे तक गढ़वाल भवन सैक्टर 29 चण्डीग मे, पी जी आई के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमे 207 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। 
 
मंच के अध्यक्ष श्री वासुदेव शर्मा, सचिव संजय जखमोला,  ने अवगत करवाया कि इस ब्लड डोनेशन कैम्प को एस बी आई एल एच ओ सैक्टर 17 ने स्पांसर किया। 
 
इस अवसर पर वर्धमान आयुर्वैदिक हर्बल के एम डी मंच के श्री सुभाष गोयल,पी जी आई ब्लड बैंक के डा सुचेत अपनी समस्त टीम के साथ, पार्षद श्रीमती गुरबख्स रावत समेत स्थानीय अनेको सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर समाजसेवी रक्तदाता श्री बलवीर रावत जी को 84 बार रक्तदान करने पर, फूलमालाओ से सम्मानित किया गया।
 
इस मोके पर प्रदीप, रविंदर चौहान, विक्रम बिष्ट, भूपिंदर शर्मा, रवि रावत और मनोज रावत भी मौजूद रहे I
0 Comments