Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

अक्षय तृतीया के मौके पर 56वां भंडारा संपन्न

Read in:Hindi

पंचकूला: श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन द्वारा सूरत, गुजरात के एक दंपत्ति, श्री अमरनाथ बंका और श्रीमती प्रतिमा बंका के सहयोग से, अक्षय तृतीया के अवसर पर 56वें भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की वैन ने मेडिटच वैलनेस, प्लॉट नंबर 357ए, इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 1, पंचकूला, पहुंच कर जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया।

बंका दंपत्ति ने श्री श्याम करुणा फाउंडेशन के सेवादारों और स्वयंसेवकों के साथ मिलकर भोजन वितरण के कार्य में हाथ बंटाया। श्री अमरनाथ बंका ने इस अवसर पर कहा कि पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन किए गए शुभ एवं धार्मिक कार्यों का अच्छा परिणाम मिलता है।

श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन के संचालक एवं जाने-माने समाज सेवक श्री अमिताभ रूंगटा की मौजूदगी में भंडारे का शुभ कार्य संपन्न हुआ। रूंगटा ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि वृषभ में होते हैं, इसलिए दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अक्षय हो जाता है। माना जाता है कि इस तिथि को किए हुए कार्यों के परिणाम का क्षय नहीं होता है।