Tuesday, 02 June 2026
Breaking News
अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब चुनाव-2026: जगह-जगह टकराव, मतदान के बाद शहर में तनाव। देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर का 52वां वार्षिक उत्सव 27 से
चंडीगढ़ Trending

बचपन प्लेवे स्कूल का 9वां वार्षिक समारोह आयोजित

Read in:Hindi

आर के शर्मा/चंडीगढ़

बचपन प्लेवे स्कूल, जीरकपुर ने महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में अपना 9वां वार्षिक समारोह मनाया। प्रसिद्ध टीवी एवं बॉलीवुड अभिनेता शरहान सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे और लाफ्टर चैलेंज-फेम वाले स्टैंडअप कॉमेडियन राजीव गोल्डी सम्मानित अतिथि थे।

(MOREPIC1)  कार्यक्रम की थीम थी – विविधता में एकता और बेटी बचाओ। बच्चों ने पुराने और समकालीन दोनों शैली के डांस प्रस्तुत करके दर्शकों का दिल जीत लिया। वेंगा बॉयज की बीट्स पर छोटे बच्चों ने मनमोहक डांस पेश किया। खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पदक प्रदान किए गए। मार्शल आर्ट इस कार्यक्रम का एक अन्य आकर्षण था।

कार्यक्रम के अंत में, डायरेक्टर डॉ. मुक्ता वर्मा ने बचपन प्लेवे में उपलब्ध वर्चुअल रिएलिटी और 360° ऐप जैसी तकनीकों तथा वीआईपी रोड, ज़ीरकपुर में बचपन प्लेवे की नई शाखा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की भी सराहना की।

कार्यक्रम के लिए अपना कीमती समय निकालने वाले अभिभावकों, शिक्षकों और विशिष्ट अतिथियों को धन्यवाद दिया गया। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।