Saturday, 18 July 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत बरनाला जेल में "रेडियो स्टेशन उजाला" शुरू, रेडक्रॉस की पहल से कैदियों की मेंटल हेल्थ में "उजाला" आएगा: डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी "बड़े बे आबरू हो कर तेरे कूचे से हम निकले"
चंडीगढ़ Trending

चेरब्स प्ले स्कूल पंचकूला में बेबी शो आयोजित

Read in:Hindi

(MOREPIC1) आर के शर्मा /पंचकूला

चेरब्स प्ले स्कूल एवं डे केअर, पंचकूला में आज छोटे बच्चों के लिए एक फनफिएस्टा (बेबी शो) आयोजित किया गया। डेढ़ साल से 5 साल तक उम्र के बच्चों ने खुशी और उत्साह के साथ शो में हिस्सा लिया।

चेरब्स प्ले स्कूल एंड डे केअर के डायरेक्टर, श्री सिकन्दर सिंह ने कहा, “बेबी शो में विभिन्न कैटेगरीज में बच्चों ने हिस्सा लिया जैसे कि क्यूट बेबी, हैल्दी बेबी, एक्टिव बेबी, बैस्ट ड्रेस्ड बेबी और स्वेगर बेबी। बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भी भाग लिया।”

स्कूल की प्रिंसीपल सुश्री यशिका गौतम ने कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को आकर्षक उपहार और पुरस्कार दिए गए। फनफिएस्टा का प्रमुख आकर्षण था हीलियम गैस से भरे गुब्बारे में गोल्डन रिट्रीवर नस्ल के डॉग्स और पप्स का शो।

उल्लेखनीय है कि स्कूल के संचालक श्री सिकन्दर सिंह स्वयं एक पशु प्रेमी हैं और स्कूल में बच्चों को पशुओं के प्रति संवेदनशील और जागरूक बनाते हैं। चेरब्स प्ले स्कूल का पाठ्यक्रम रेजियो एमिलिया और मोंटेसरी पर आधारित है जहां अंग्रेजी के अलावा जर्मन और फ्रेंच भाषा की बुनियादी समझ भी प्रदान की जाती है। चेरब्स प्ले स्कूल डीएलएफ द वैली, सेक्टर 3, पिंजौर-कालका अर्बन कॉम्प्लेक्स, पंचकूला में स्थित है।