Wednesday, 29 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
पंजाब Trending

भूजल के मूल्यांकन सम्बन्धी ज़ोन्स बारे जानकारी वैबसाईट पर जारी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब वाटर रैगुलेशन एंड डिवैल्पमैंट अथॉरिटी ने ‘‘पंजाब भूजल निकालने और संरक्षण निर्देश, 2023’’ को नोटीफायी किया है जो 1 फरवरी, 2023 से लागू हो गए हैं।
अथॉरिटी प्रवक्ता ने बताया कि नये दिशा-निर्देश भूजल को नियमित करने के इलावा उपयोगकर्ताओं को जल संरक्षण स्कीमों के द्वारा पानी के संरक्षण के लिए भी उत्साहित करते हैं। अथॉरिटी राज्य सरकार के विभागों द्वारा लागू किये जाने वाले सार्वजनिक जल संरक्षण प्रोजेक्टों को भी फंड देगी।
पी. डब्ल्यू. आर. डी. ए. भारत की पहली जल अथॉरिटी है जिसने जल संरक्षण के लिए छूट देने की प्रक्रिया को लागू किया है। उपभोक्ता अथॉरिटी की मंजूरी से जल संरक्षण योजना को यूनिट के अंदर या बाहर लागू करने का चयन कर सकते हैं। उपभोक्ता पानी के संरक्षण रियायत प्राप्त करने का हकदार होगा। हर घन मीटर (1000 लीटर) पानी के संरक्षण के लिए उपभोक्ता को 2.50 रुपए की छूट मिलेगी। एक यूनिट के लिए उपलब्ध अधिक से अधिक छूट इसके द्वारा निकाले जा रहे भूजल की मात्रा और उस ज़ोन पर निर्भर करेगी जिसमें यूनिट स्थित है।
अथॉरिटी द्वारा भूजल निकालने के खर्चों का प्रयोग अलग-अलग राज्यों के विभागों की सार्वजनिक जल संरक्षण योजनाओं जैसे कि सिंचाई के पानी को लाने और ले जाने की प्रक्रिया में सुधार के लिए प्रोजैक्ट में फंडिंग के लिए की जायेगी जिससे भूजल के रिचार्ज में सुधार करने के साथ-साथ नहरी पानी अधीन क्षेत्रफल को बढ़ाया जा सके।
अथॉरिटी कृषि में पानी की बचत सम्बन्धी तकनीकों में तेज़ी लाने और लागूकरण की सुविधा देगा। इस मंतव्य के लिए राज्य में भूजल को बचाने के लिए संगरूर जिले में राज्य सरकार के साथ तालमेल करके पानी के संरक्षण के लिए एक पायलट प्रोजैक्ट शुरू किया गया है।
यह प्रोजैक्ट जिले के 29 गाँवों के 1720 एकड़ के क्षेत्र को कवर करता है। किसानों को खेती में पानी के उचित प्रयोग के लिए प्रेरित करने के लिए पानी की बचत के लिए ऐसे प्रोजैक्ट बनाऐ जा रहे हैं।
उपभोक्ताओं को पानी के संरक्षण के लिए अथॉरिटी की मंजूरी से उनकी इकाई के अंदर (जैसे कि बारिश के पानी के संरक्षण) और बाहर जल संरक्षण स्कीमों (जैसे कि सिंचाई के पानी को बचाने के लिए किसानों के साथ सहयोग करना) को लागूकरण करके जल संरक्षण सम्बन्धी छूट लेने के लिए उत्साहित किया जाता है।
ज़मीनी पानी के मूल्यांकन सम्बन्धी ज़ोनों के लिए वैबसाईट https://pwrda.org पर पंजाब का नक्शा देखा जा सकता है।