Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

ऑर्गेनिक उगाए, ऑर्गेनिक खाओ कार्यशाला का आयोजन

Read in:Hindi

ऑर्गेनिक खानपान से ही हर घर कैंसर बीमारी पर अंकुश लगाया जा सकता है

(MOREPIC1) चण्डीगढ़ : आज जो कैंसर की बीमारी तेज़ी से बढ़ रही है, इसके पीछे बाजार में मिल रहे दूषित खाद्य पदार्थों का सेवन करना है। इससे बचने के लिए ऑर्गेनिक खान-पान को ही अपनाना आवश्यक है। ये बात आज ऑर्गेनिक शेयरिंग और चंडीगढ़ियन सोशल ग्रुप द्वारा ऑर्गेनिक उगाओ, ऑर्गेनिक खाओ विषय पर आयोजित एक कार्यशाला में सामने आई।

वक्ताओं ने ऑर्गेनिक पर जोर देते हुए कहा कि इसी से हर घर कैंसर बीमारी पर अंकुश लगाया जा सकता है। आज हमारे आसपास हर जगह दूषित खानपान का चलन हो गया है। खेतों में भी रसायनों द्वारा खेती की जा रही ताकि जल्द से जल्द और अधिकतम उपज ली जा सकी। इसमें लालच और मजबूरी दोनों ही है। जिसको किचन गार्डन लगा कर थोड़ी थोड़ी मात्रा में ही सही घर पर कुछ अपनो के लिए गमलों आदि में भी कुछ अच्छा उगा कर भोजन में इस्तेमाल कर सकते है। आज कई लोग है जो ऑर्गेनिक खेती की तरफ बढ़े है जिसमें पूरी तरह से ऑर्गेनिक फसल उगा रहे है।

इस जानकारी में भाग लिया भावना चड्ढा, जितेंद्र कौर, सुरभि अलीपुरिया, अभियंता विरंजित, अभियंता रमेश सोहिल, मलकीत सिंह, अभिषेक राहुल महाजन, राज चड्ढा, गौशाला 45 के प्रबंधकों ने भी भाग लिया और फ्री ऑर्गेनिक सब्जियों का वितरण भी किया गया।

0 Comments