Tuesday, 02 June 2026
Breaking News
अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब चुनाव-2026: जगह-जगह टकराव, मतदान के बाद शहर में तनाव। देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर का 52वां वार्षिक उत्सव 27 से
चंडीगढ़ Trending

उत्तर भारत के बेस्ट परफॉर्मर्स को सिटी यूनिवर्सिटी कनाडा द्वारा किया गया सम्मानित

Read in:Hindi

-सिटी यूनिवर्सिटी कनाडा ने अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए लोकप्रिय प्रोग्राम बताने के लिए सेमिनार किया आयोजित 

आर के शर्मा /चंडीगढ़   

सिटी यूनिवर्सिटी कनाडा ने  होटल ताज में आयोजित कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली उत्तर भारत की एजुकेशन व इमीग्रेशन कंपनियों को सम्मानित किया। यूनिवर्सिटी ने इस कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को पेश किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताने के लिए किया।

(MOREPIC1) (SUBHEAD) इस सेमिनार में उत्तर भारत की लगभग 25 एजुकेशन व इमीग्रेशन कंपनियों ने भाग लिया। सिटी यूनिवर्सिटी कनाडा के वैंकूवर में स्थित है जहां हर साल उत्तर भारत से सैकड़ों छात्र पढ़ने जाते हैं। यह विश्वविद्यालय छात्रों को अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रम प्रदान करता है।

कार्यक्रम में सिटी यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल रिक्रूटमेंट टीम ने बताया कि हम छात्रों के लिए फ्लेक्सिबल प्रोग्राम ऑफर करते हैं ताकि वे अपनी सुविधा के अनुसार चयन कर सकें। IELTS परीक्षा में 6 बैंड प्राप्त कर, जो छात्र पहले ही भारत में डिग्री पूरी कर चुके हैं, वे केवल 18 महीनों में कनाडा में दूसरी डिग्री हासिल कर सकते हैं।

टॉप परफ़ॉर्मर का अवॉर्ड मेक स्टडी को, मोस्ट कंसिस्टेंट परफ़ॉर्मर का अवॉर्ड कैनम कंसल्टेंट्स को, अवॉर्ड ऑफ सर्विस एक्सीलेंस चार्म्स एजुकेशन एंड इमीग्रेशन सर्विसेज, ग्लोबस ओवरसीज कंसल्टिंग और सिल्वर फ़र्न एजुकेशन कंसल्टेंट्स को, मोस्ट प्रॉमिसिंग एजेंट डीबीसी इंटरनेशनल और द होराइजन ग्रुप को, बेस्ट इंस्टिट्यूशनल पार्टनर पिरामिड कॉलेज ऑफ बिज़नेस एंड टेक्नोलॉजी, हाईएस्ट वीजा सक्सेस रेट बेंचमार्क अब्रॉड और अवॉर्ड ऑफ सर्विस एक्सीलेंस वेस्टर्न ओवरसीज कंसल्टिंग को दिया गया।

सिटी यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल रिक्रूटमेंट स्पेशलिस्ट हेमंत कुमार ने बताया कि हम साल में 4 टर्म ऑफर करते हैं- जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक को चुन सकते हैं। हमारे कार्यक्रम छात्रों को अधिकतम लाभ और सुविधा प्रदान करने के साथ ही इस प्रकार से डिज़ाइन किए गए हैं कि हर किसी के बजट में फिट हो सकें।