Monday, 29 June 2026
Breaking News
राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया
पंजाब Trending

विश्व शांति दिवस के रूप में मनाई गई ब्रह्माबाबा की 54वीं पुण्यतिथि

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/अबोहर

ब्रह्माकुमारीज संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्माबाबा की 54वीं पुण्यतिथि विश्व शांति दिवस के रूप में मनाई गई । 

राजयोग भवन में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर विमल ठठई, बहावलपुर समाज के मुखिया नंद किशोर, रमेश कुमार शर्मा एडवोकेट, डा. जसवंत सिंह, डा. संजय गुप्ता, डा. रितु गुप्ता, डा. राजिन्द्र बांसल, डा. कंचन खुराना, शकुंतला सोनी, केन्द्र प्रभारी पुष्पलता बहन, उपप्रभारी दर्शना बहन व शालू बहन सहित अनेक नागरिकों ने ब्रह्मकुमारीज संस्था के संस्थापक ब्रह्मबाबा अर्थात दादा लेखराज कृपलानी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की।(SUBHEAD)

राजयोग शिक्षिका सुनीता बहन ने कहा कि संस्था में हर वर्ष जनवरी माह को अव्यक्त माह के रूप में मनाया जाता है। देश विभाजन से पहले हैदराबाद सिंध में हीरों के प्रख्यात व्यापारी दादा लेखराज कृपलानी ने ब्रह्माबाबा के रूप में दिव्य दृष्टि के माध्यम से दुनिया की विनाशलीला देखकर महिलाओं के नेतृत्व में संस्था का गठन करके सर्वत्र शान्ति का संदेश प्रवाहित करने का संकल्प लिया।

लेखक परिषद के प्रधान राज सदोष ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था अब वट वृक्ष का रूप धारण करके 140 देशों में स्व: परिवर्तन से विश्व परिवर्तन के अभियान को जन जन तक पहुंचाकर लोगों को व्यस्त मुक्त व सदाचार से परिपूर्ण जीवन बिताने के साथ साथ पर्यावरण सुरक्षा के लिये प्रेरित करने में जुटी हुई है। ब्रह्माबाबा ने दुनियां में जो विनाश लीला की आशंका व्यक्त की वह अब भी विभिन्न देशों के बीच में चल रहे तनाव व युद्ध से स्पष्ट दिखाई दे रही है।