Monday, 02 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
हिमाचल Trending

एचआरटीसी द्वारा अधिसूचित ढाबे उपलब्ध करवाएं गुणवत्तापूर्ण भोजन

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि यात्रियों द्वारा एचआरटीसी अधिसूचित ढाबों व रेस्तरां में खराब गुणवत्ता वाला भोजन परोसे जाने के विषय में प्राप्त हो रही प्रतिक्रियाओं पर संज्ञान लेते हुए सभी क्षेत्रीय प्रबन्धकोें को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रबन्ध निदेशक यह सुनिश्चित करेंगे कि एचआरटीसी बसों में प्रदेश के भीतर और बाहर यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिसूचित ढाबे व रेस्तरां में गुणवत्तापूर्ण व उपयुक्त दरों पर भोजन परोसा जाए।
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अम्बाला के समीप मयूर ढाबे के खिलाफ यात्रियों द्वारा खराब व निर्धारित दरों से अधिक दरों पर भोजन परोसे जाने बारे शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा मयूर ढाबे को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ढाबा मालिकों को ढाबों में सफाई व गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा भोजन की निर्धारित दरों की सूची प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
संदीप कुमार ने कहा कि राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को शु़द्ध, स्वच्छ और निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करवाना विभाग की प्राथमिकता है और इस दिशा में विभाग हर संभव प्रयास करेगा।

0 Comments