Wednesday, 29 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
पंजाब Trending

पक्के खालों के निर्माण में नहीं सहन होगा घटिया सामग्री का प्रयोग: विधायक संदीप

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
किसानों की सिंचाई समस्या के समाधान के लिये पिछले तीन वर्षों से पक्के नहरी खालों के निर्माण की योजना को मंजूर करवाने में जुटे हुए विधायक संदीप जाखड़ ने निर्माण कार्य में कथित रूप से घटिया सामग्री के प्रयोग पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि निर्माण में किसी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जायेगी। श्री जाखड़ ने बताया कि 10 करोड रूपये के टैंडर जारी किये गये हैं। इस राशि में सरकार ने 90 प्रतिशत अदायगी करनी है जबकि 10 प्रतिशत योगदान किसानों द्वारा डाला जा रहा है।
मूलरूप से नहरी खाले पक्के करने की योजना पूर्व लोकसभा अध्यक्ष डा. बलराम जाखड़ ने विश्व बैंक के सहयोग से 40 वर्ष पूर्व शुरू करवाई थी ताकि सीपेज में नष्ट होने वाला 25 प्रतिशत पानी बचाया जा सके। उसी को आगे बढाते हुए अब नाबार्ड का सहयोग लिया गया है। किसानों को यह शिकायत रही है कि नहरों की टेल पर आबाद गांवों तक पानी नहीं पहुंचता और पुराने खाले नष्ट होने के कारण रास्ते में भी पानी की बर्बादी होती है। अब जब निर्माण कार्य शुरू हुआ तो किसानों ने मौके पर जाकर घटिया सामग्री के प्रयोग को बेनकाब करते हुए प्रशासन को इससे अवगत करवाया है।
किसानों की खून पसीने की कमाई को बर्बाद नहीं होने दिया जायेगा। सबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य पर निरंतर निगरानी रखनी चाहिये और किसानों का भी यह कर्तव्य है कि वह मौके पर जाकर यह यकीनी बनायें कि घटिया ईंटों और कम गुणवता वाली दूसरी सामग्री का प्रयोग ना हो।