Tuesday, 02 June 2026
Breaking News
अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब चुनाव-2026: जगह-जगह टकराव, मतदान के बाद शहर में तनाव। देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर का 52वां वार्षिक उत्सव 27 से
चंडीगढ़ Trending

उत्तराखंड भ्रातृ संगठन ने लगाई नेकी की दीवार

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
रेलवे स्टेशन के सामने उत्तराखंड भ्रातृ संगठन दरिया, चण्डीगढ़ ने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल गर्म कपड़े एवं राशन इत्यादि वितरित करने के लिए नेकी की दीवार का आयोजन किया। संगठन के महासचिव दीपक उनियाल ने बताया कि विगत 5 वर्षों से सर्दी के मौसम में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए संगठन द्वारा नेकी की दीवार का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान भारी संख्या में लाभार्थियों को उनकी जरूरत का सामान जैसे गर्म कपड़े, कंबल, आटा, बिस्तर इत्यादि भेंट किया गया। पूरे दिन कड़ी-चावल एवं चाय का वितरण किया गया व नववर्ष का कैलेंडर भेंट किया गया। संगठन के चेयरमैन शंकर सिंह पंवार ने आवाहन किया किस समाज के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा कर्तव्य बनता है कि हम यथासंभव जरूरतमंद एवं गरीबों की मदद करें और उत्तराखंड में संगठन हमेशा अपने कर्तव्य का निर्वहन करता रहेगा।