Tuesday, 02 June 2026
Breaking News
अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब चुनाव-2026: जगह-जगह टकराव, मतदान के बाद शहर में तनाव। देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर का 52वां वार्षिक उत्सव 27 से
चंडीगढ़ Trending

नारी जागृति मंच ने अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर काटा केक, बच्चों ने बनाया वाजपेयी जी का स्कैच

Read in:Hindi

आर के शर्मा/ चंडीगढ़  

नारी जागृति मंच (रजि.), चंडीगढ़ ने मंच की प्रधान नीना तिवाड़ी के नेतृत्व में एक ओर जहां देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर केक काटा वहीं दूसरी और बच्चों के बीच अटल बिहारी वाजपेयी जी का फेस स्कैच प्रतियोगिता करवाई। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बच्चों के बीच करवाई गई वाजपेयी जी का स्कैच प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने बहुत ही ध्यान से स्कैच को बनाया। जिसे मंच ने खूब सराहा और प्रशंसा की। इतना ही नही सर्वश्रेष्ठ स्कैच बनाने वाले बच्चों को मंच द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया और उनसे ही केक को कटवाया गया।(SUBHEAD)

इस अवसर पर मंच की प्रधान नीना तिवाड़ी ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी भारत के तीन बार प्रधानमंत्री थे। वे हिंदी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। उन्होंने कहा कि देश के प्रति प्रेम की भावना उनमें कूट कूट कर भरी हुई थी। उनका जीवन सादगी से भरा हुआ था।

नीना तिवाड़ी ने कहा कि बच्चों के बीच इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करवाना अटल जी के जीवन की विशेषताओं को अवगत करवाना था। इस अवसर पर मंच की सदस्यों में कुमुद तिवाड़ी, अलका जोशी, पाल शर्मा, उषा सिंगला, सुदर्शना शर्मा, दीप्ती, सुनीता आनंद , सुमन ठक्कर, गायत्री, सरला, कंचन भी उपस्थित थे।