Tuesday, 14 April 2026
Breaking News
वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर
जीवन शैली Trending

रेनबो लेडीज क्लब ने आयोजित किया प्री न्यू ईयर सेलिब्रेशन 2023

Read in:Hindi

आर के शर्मा/ चंडीगढ

“बीते साल को भूल जाएं आने वाले साल को गले लगाएं करते हैं हम प्रार्थना ईश्वर से इस साल सारे सपने पूरे हों जाएं” इस मंगल कामना से सभी महिलाओं ने भगवान से प्रार्थना की।

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC3) चंडीगढ़ के सैक्टर 17 में शनिवार सेंको गोल्ड एंड डायमंड ज्वैलर्स के शोरूम में रेनबो लेडीज क्लब द्वारा प्री न्यूईयर 2023 एवम क्रिसमस सेलिब्रेशन बहुत धूमधाम से मनाया। रेनबो लैडीज क्लब की प्रधान श्रीमति पूनम सहगल उपप्रधान ज्योति सहगल ने बताया कि इसका आयोजन सेंको ज्वैलर्स एंव रेनबो क्लब के सहयोग से किया गया।

पूनम सहगल ने बताया की नए साल के आने में केवल कुछ ही दिन बाकी है और पूरे देश में इसका जशन मनाना शुरू हो चुका है वही रेनबो लेडीज क्लब की महिलाओं द्वारा गीत संगीत, भंगड़ा, गिद्दा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा नया साल सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर कई तरह की प्रतियोगिताएं, गेम्स, क्विज आदि भी खेले गए। सभी के लिए ड्रेस कोड लाल एवम सफेद रखा गया था।(SUBHEAD)

इस मौके पर सीनियर सिटीजन महिलाओं उषा गर्ग, संतोष गर्ग, कमलेश गेरा जी द्वारा बहुत ही सुंदर नृत्य एवम गाने की प्रस्तुती दी गई। ट्राई फिल्म स्टूडियो की डायरेक्टर एमी जोंस ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। कम्पनी द्वारा महिलाओं को गोल्ड एवम डायमंड की शुद्धता के बारे में जानकारी दी। सभी महिलाओं ने एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं। सहगल ने बताया की रेनबो क्लब ट्राईसिटी का पहला ऐसा क्लब है जहा समय समय पर हर तरह के कार्यक्रम जैसे सामाजिक, धार्मिक, एवं सांस्कृतक कार्यक्रम होते रहते हैं |