Sunday, 13 September 2026
Breaking News
देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगीः मुख्यमंत्री चण्डीगढ़ बिजनेस काउंसिल ने न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का स्वागत किया तीन दिन ठहाकों के… कलाग्राम में सजेगा कॉमेडी का रंगमंच
पंजाब Trending

1,15,000 रुपए की रिश्वत लेने वाले सेवामुक्त एसएमओ के विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

Read in:Hindi

(MOREPIC1)चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने गुरूवार को भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अंतर्गत सिवल अस्पताल मजीठा में तैनात रहे सीनियर मैडीकल अफ़सर (एस. एम. ओ) डॉ. सतनाम सिंह के विरुद्ध 1,15,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के दोष अधीन भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि दोषी एस. एम. ओ, निवासी फ्रेंड्ज़ ऐवीन्यू, अमृतसर को मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के उपरांत गिरफ़्तार किया गया है

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता मलकीत सिंह निवासी गाँव अठवाल, ज़िला अमृतसर ने बताया कि उक्त एस. एम. ओ. ने एक पुलिस केस सम्बन्धी मैडीको लीगल रिपोर्ट देने के एवज में 1,15,000 रुपए रिश्वत की माँग की और प्राप्त भी की।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि विजीलैंस ब्यूरो ने शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की है और रिश्वत की रकम मांगने और स्वीकार करने के दोषी पाये जाने के बाद ही उक्त एस. एम.ओ. के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।  इस मामले की आगे जांच जारी है।