Thursday, 25 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
खेल Trending

पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट हरियाणा ने हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट को 3 विकेट से हराया

Read in:Hindi

गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/ पंचकूला

यहां पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में XXVIIवें भारत के गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में एक रोमांचक मुकाबले में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट हरियाणा ने हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट को 3 विकेट से हरा दिया।

हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के अमन कंबोज (14 रन देकर 2 विकेट) को फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के हिमांशु उपाध्याय (22 रन देकर 4 विकेट) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर:  हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट 25 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन (अजय चौहान 31, शुभम चौहान 26, मनीष कुमार 25, हिमांशु उपाध्याय 22 रन देकर 4 विकेट, युगनीक 18 रन देकर 2 विकेट, अमित गोयत 35 रन देकर 1 विकेट)

PHED – 21.1 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन (अंकुर 45, मनोज भाम्भू 34, युगनीक 18, अमन कंबोज 14 रन देकर 2 विकेट, मोहन 28 रन देकर 2 विकेट, मनोज भानुकर 41 रन देकर 2 विकेट)

दिन के दूसरे मैच में हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट ने एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट को 7 विकेट से हरा दिया।
एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के यश रोहिल्ला (51) को फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट के नसीब (38) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर:  एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट 23 ओवर में 113 रन पर ऑल आउट (यश रोहिल्ला 51, राज 23, ओम प्रकाश गोदारा 11, नसीब 5 रन देकर 2 विकेट, मोहम्मद आसिफ 5 रन देकर 2 विकेट, अनिल कुमार बलहारा 11 रन देकर 2 विकेट, दीपक शर्मा 5 रन देकर 1 विकेट)

हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट – 15.3 ओवर में 3 विकेट पर 114 रन (दीपक शर्मा 39, नसीब 38, अंगद बिष्ट 15, संजीव नैन 39 रन देकर 2 विकेट)