Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब Trending

मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर का भगौड़ा प्राईवेट एजेंट गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
विजीलैंस ब्यूरो पंजाब द्वारा पिछले दिनों मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, (एम.वी.आई.) जालंधर कार्यालय में की गई औचक चैकिंग के दौरान वहाँ के एम.वी.आई. नरेश कलेर द्वारा प्राईवेट एजेंटों के साथ मिलीभुगत कर बड़े स्तर पर किए जा रहे संगठित भ्रष्टचार का पर्दाफाश करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में 7 नामज़द दोषी फऱार चल रहे थे, जिनमें से दोषी सुरजीत सिंह, प्राईवेट एजेंट को गिरफ़्तार किया गया है। यह एजेंट उक्त एम.वी.आई., जालंधर के साथ मिलीभुगत कर कमर्शियल और प्राईवेट गाडिय़ों को बिना इंस्पैक्शन करवाए मोटी रकम लेकर और रिश्वत का बड़ा हिस्सा नरेश कलेर एम.वी.आई. को देकर गाडिय़ों का फिटनेस सर्टिफिकेट हासिल कर सरकार को चूना लगा रहे थे।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि नरेश कलेर एम.वी.आई. द्वारा अलग-अलग किस्म की गाडिय़ों की पासिंग के बिना इंस्पैक्शन किए ही रिश्वत लेकर फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाता था।
इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर द्वारा पुख़्ता सबूतों के आधार पर मुकदमा नंबर 14, 23 अगस्त को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए और आईपसी की धारा 420, 120-बी के तहत थाना विजीलैंस ब्यूरो, रेंज जालंधर में दर्ज कर उक्त दोषी नरेश कुमार कलेर, रामपाल उर्फ राधे प्राईवेट एजेंट, मोहन लाल उर्फ कालू (प्राईवेट एजेंट) और परमजीत सिंह बेदी को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है। बाकी फऱार दोषियों को गिरफ़्तार करने के लिए विजीलैंस ब्यूरो द्वारा कार्यवाही की जा रही है।