Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

भाजपा शासित नगर निगम वार्ड 19 के साथ सौतेला व्यवहार: मुसावत

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
वार्ड नं 19 से आम आदमी पार्टी पार्षद नेहा मुसावत के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने चण्डीगढ़ नगर निगम के खिलाफ रोष मार्च निकाला। नेहा ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित निगम द्वारा वार्ड नं 19 रामदरबार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़कों का काम पिछले एक साल से अधूरा पड़ा है जिससे स्थानीय निवासियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है व आये दिन दुर्घटनाएं व झगडे होते रहतें हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले 10 दिनों में यहाँ सड़क बनाने का कार्य शुरू नहीं किया गया तो इससे भी बड़ा रोष प्रदर्शन किया जाएगा।