Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

सेवा भारती ने 80 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
करीब डेढ़ दशक से सिविल अस्पताल के मरीजों व तीमारदारों के लिए मुफ्त चाय नाश्ता प्रदान करने वाली सेवा भारती ने बीते रविवार को फिर इलाके के 80 गरीब परिवारों को मासिक राशन वितरित किया। राशन बांटने की औपचारिकता संस्था के स्वयंसेवियों ने इस मौके नगर निवासियों से इस नेक कार्य में बढ़चढ़कर योगदान देने की अपील की। प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि उनके सदस्यों द्वारा बीते 17 सालों से नियमित तौर पर गरीब विधवा व बेसहारा परिवारों को मुफ्त राशन बांटने का कार्य बदस्तूर जारी है जबकि करीब एक दशक से सिविल अस्पताल में रोजाना मरीजों व उनके तीमारदारों को मुफ्त चाय नाश्ता भी पहुंचाया जा रहा है। सेवा भारती के लिए बिंदल परिवार ने पारस प्लाजा में नया कार्यालय उपलब्ध कराया है। इसका नाम स्वर्गीय मोहनलाल बिंदल मेमोरियल सदन रखा गया है।