Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब Trending

सड़कों पर पराली की ट्राली व टिप्पर उड़ा रहे हैं नियमों की धज्जियां

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:
अंबाला-चंडीगढ़ मेन रोड पर आज तड़के ओवरलोड ट्रॉली पलट गई। जिससे काफी देर तक जाम लगा रहा और बाद में ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। जानकारी अनुसार भूसे से भरी ट्रॉली फिर ग्राम भांखरपुर के मुख्य मार्ग पर पलट गई। लोगों का कहना है कि भूसे से लदी ओवरलोड ट्रालियां और मिट्टी से लदे ओवरलोड टिप्पर सड़कों पर मौत के दूत बनकर घूम रहे हैं, जिससे लोगों की जान को हमेशा खतरा बना रहता है। जबकि माननीय न्यायालय ने ओवरलोडिंग वाहनों पर रोक लगा दी है, बावजूद इसके ओवरलोडिंग वाहन अदालत के आदेश की परवाह किए बिना सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते देखे जा रहे हैं। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस इन वाहनों के प्रति आंखें मूंदे बैठे हैं।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ट्राली का संतुलन बिगड़ने से ओवरलोड भूसे से लदी ट्रॉली बस से टकराकर सड़क पर गिर गई थी। ट्रॉली सड़क पर पलट गई। लेकिन प्रशासन किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार कर रहा है। लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के मालिक थोड़े से पैसे कमाने के लिए लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
लोगों ने कहा कि यह ओवरलोडेड ट्रॉलियां और ओवरलोडेड टिप्पर भी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों पर जाम कारण बन रहे हैं।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ये ओवरलोड ट्रॉलियां और ओवरलोड टिपरों के चालान किए जाने चाहिए, तामि लोगों की जान बचाई जा सके। इस संबंध में जब जिला ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी महेश सैनी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस को ओवरलोड वाहनों का चालान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है।
इस संबंध में डेराबस्सी एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आज यातायात प्रभारी को सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में डेराबस्सी यातायात प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि ओवरलोड ट्रॉली जो ट्रैक्टर ट्रॉली गिर गई थी, उसे रोक दिया गया है और इन ट्रॉलियों का और चालान काटा जाएगा। जबकि कुछ दिन पहले ही डीएसपी डेराबस्सी की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया था कि ट्रैफिक पुलिस को खासतौर पर लोगों की समस्या सुनने के लिए कहा गया है लेकिन डीएसपी की इस बात को ट्रैफिक पुलिस की ओर से हवा हवाई किया गया और ट्रैफिक पुलिस के सामने ही ओवरलोड वह ओवरलोड ट्रक गुजर रहे हैं। इनकी और कोई ध्यान नहीं है।