Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब

आभा स्क्वेयर स्टेडियम में करवाया गया वालीबॉल टूर्नामेंट

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) अबोहर के मॉर्निंग वालीबॉल क्लब द्वारा आभा स्क्वेयर में स्तिथ स्टेडियम में वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम सुभाष खटक ने बतौर मुख्यातिथि व तहसीलदार जगदीश राय नागपाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनके बीच बेहद रोचक मुकाबले हुए, जिसका आए हुए मेहमानों ,क्लब पदाधिकारियों एवं दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। टूर्नामेंट की विजेता गांव बारेकां की टीम रही जबकि उपविजेता कंदूखेडा की टीम रही। जिन्हें ट्रॉफीयां देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मॉर्निंग वालीबॉल क्लब के पदाधिकारियों सभी मेहमानों व टीमों का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया। टूर्नामेंट में लंगर की सेवा काला बाई ने दी।