Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब

अरोड़ा विकास मंच ने अध्यापकों को किया सम्मानित

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर वर्ष भारत के पहले शिक्षा मंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के सम्मान में मनाया जाता है। आधिकारिक रूप से इसका प्रारम्भ 11 नवम्बर 2008 से किया गया है। मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवम्बर 1888 को हुआ था। इसी कार्यक्रम के मद्देनजर अरोड़ा विकास मंच ने प्रिंसिपल राजेश सचदेवा की अध्यक्षता में सरकारी सीनियर सैकण्डरी स्कूल (लड़के) में अध्यापकों के सम्मान समारोह के रूप में मनाया। जहा पर कुल 18 अध्यापकों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में विशेष रूप से बाबा मक्खन लाल, डॉक्टर सुधीर पाठक, डॉ सोनिया पाठक, डॉ पूनम गिल्होत्रा ने भी शिरकत की। कार्यक्रम का मंच संचालन मास्टर दर्शन लाल चुघ द्वारा किया गया।