Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

पुलिस ने 98 लोगों को पकड़ा; बरामद की 1 किलो हेरोइन, 10.91 लाख रूपए की ड्रग मनी, दो पिस्टल और एक राइफल

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान के सफल नतीजे सामने आए हैं, जिसके बाद पुलिस टीमों ने विभिन्न अपराधों में शामिल तीन उद्घोषित अपराधियों सहित 98 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कुल 97 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
आज राज्यभर में चलाए गए इस ऑपरेशन के नतीजों को साझा करते हुए डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने कहा कि एडीजीपीज़/आईजीपीज़ और सम्बन्धित सीपीज़/एसएसपीज़ के निगरानी अधीन 12000 से अधिक पुलिस कर्मियों द्वारा राज्य भर में यह कार्यवाही की गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने एक किलो हेरोइन, 10.91 लाख रुपए ड्रग मनी, 158 लीटर अवैध शराब, 660 किलो लाहन, 103 किलो पोस्त, 19 किलो भांग और 10,460 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इसके अलावा पुलिस ने पांच घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान दो पिस्टल, एक राइफल और एक बंदूक के साथ गोला-बारूद और 30 मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।
इस बीच, डीजीपी गौरव यादव एडीजीपी कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन एंड वुमन अफेयर्स गुरप्रीत कौर और पुलिस कमिश्नर (सीपी) लुधियाना मनदीप सिंह सिद्धू के साथ लुधियाना कमिश्नरेट के विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तिगत रूप से ऑपरेशन की निगरानी करने के लिए शामिल हुए थे।
इसी तरह एसएएस नगर में एडीजीपी ईश्वर सिंह, फाजिल्का में एडीजीपी डॉ. जितेंद्र कुमार जैन, पटियाला में एडीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी, फतेहगढ़ साहिब में एडीजीपी डॉ. नरेश अरोड़ा, जालंधर कमिश्नरेट में एडीजीपी राम सिंह, अमृतसर कमिश्नरेट में एडीजीपी एएस राय, जालंधर ग्रामीण में एडीजीपी अनीता पुंज, बठिंडा में एडीजीपी जी नागेश्वर राव, मलेरकोटला में एडीजीपी विभु राज और लुधियाना ग्रामीण में एडीजीपी एलके यादव ऑपरेशन की निगरानी करने के लिए शामिल हुए थे।