Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब Trending

लिव—इन—रिलेशन कानून :आज्ञा देने वाले एक बार फिर सोचें: लक्ष्मीकांता चावला

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  अमृतसर, फेस2न्यूज:

दिल्ली का श्रद्धा आफताब केस लिव इन रिलेशन का काला परिणाम है जो पूरा देश देख रहा है। इससे पहले भी बहुत से कत्ल, लड़ाई—झगड़े, आत्महताएं इस लिव इन रिलेशन के कारण हुईं, क्योंकि यह सामाजिक संबंधों की विकृति है, स्वभाविक नहीं।

पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि जिस संस्था ने लिव इन रिलेशन को कानूनी बनाया वे जरा एक बार पूरे देश में खोज करवाएं कि इस रिश्ते में रहने वाले कितने लोगों के घर उजड़े, कितने तलाक हुए, कितनी आत्महत्याएं, बलात्कार के कितने केस दर्ज हुए और कितने सहजीवन में रहने वाले जोड़े गलत रास्ते पर चले और कितनी लड़कियां सारी सामाजिक और पारिवारिक मर्यादा छोड़कर आफताब जैसों के पीछे चल पड़ीं?

देश के जागरूक बुद्धिजीवियों, कानूनविदों, सरकार के मालिकों, सांसदों, विधायकों से मेरी एक खुली चुनौती है कि जनता के सामने आएं। मीडिया पर वैसे तो बहुत कुछ बोलते हैं, यह भी बताएं कि सहजीवन के समाज को क्या लाभ मिले। इसके साथ ही देह व्यापार भी धंधा है तथा अविवाहित लड़कियां भी गर्भपात करवा सकती हैं, ऐसे मान्यता प्राप्त कानूनों से भारतीय समाज का क्या भला होने वाला है या क्या भला हो रहा है।

याद रखें, केवल अपराध करना ही अपराध नहीं, सामाजिक मान्यताओं के विरुद्ध आपराधिक छूट देना भी बहुत बड़ा अपराध है। भारत और भारत के बेटे बेटियों को बचाने के लिए यह कानून एकदम वापस लिए जाएं।