Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

लवलीन मिस व आयुष मिस्टर फ्रेशर बने

Read in:Hindi

आरके शर्मा /चण्डीगढ़ 

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर 46, चण्डीगढ़ के बीए द्वितीय वर्ष और बीए तृतीय वर्ष के छात्रों ने मिलकर कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय परिसर में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. आभा सुदर्शन ने भाग लिया और औपचारिक रूप से कॉलेज में नए छात्रों का स्वागत किया

उन्होंने कहा कि वह चाहतीं हैं कि सभी छात्र अपने जीवन में प्रगति करें, अपने देश और समाज के विकास में अपना योगदान दें और हमेशा एक खुशहाल जीवन जिएं। इस आयोजन में डॉ. राजेश कुमार (डीन) व डॉ. बलजीत सिंह (वाइस प्रिंसिपल) के अलावा समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। इस इवेंट में लवलीन आहूजा को मिस फ्रेशर, आयुष को मिस्टर फ्रेशर और लवलीन को बेस्ट परफॉर्मर के तौर पर चयन किया गया।