Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब Trending

रेलवे स्टेशन पर मां-बेटे ने निगला जहर, अस्पताल में दोनों की मौत

Read in:Hindi

गिद्दड़बाहा, (दलीप)
गिद्दड़बाहा रेलवे स्टेशन पर मां और बेटे ने खौफनाक कदम उठा लिया। दरअसल, 50 साल की महिला अपने गले की बीमारी से परेशान थी। महिला ने अपने अविवाहित बेटे के साथ गिद्दड़बाहा रेलवे स्टेशन पर जहर निगलकर आत्महत्या की। रेलवे पुलिस के एएसआई सुरिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि जिला बठिंडा के ग्राम रायके कलां निवासी नंद सिंह की पत्नी मनजीत कौर (50) को गले की गंभीर बीमारी थी। इस बीमारी के कारण उसे रोटी खाने में दिक्कत होती थी। इस कारण मनजीत कौर व उसका अविवाहित बड़ा बेटा दिलबाग सिंह भी परेशान रहता था।
शुक्रवार सुबह मां-बेटा दोनों गांव रायके कलां से गिद्दड़बाहा रेलवे स्टेशन पहुंचे और प्लेटफॉर्म नंबर- 2 पर यात्री बेंच पर बैठकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। मौके पर यात्रियों ने रेलवे पुलिस को सूचना दी जिस पर रेलवे पुलिस के सहयोग से उन्हें सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घरवालों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। उधर, इस खौफनाक कदम के बाद पूरे गांव में सनसनी फैली है।