Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब Trending

जीरकपुर की महिला रजिस्ट्री क्लर्क पावर ऑफ अटॉर्नी दर्ज करवाने के बदले 20 हजार की घूस लेने पर काबू

Read in:Hindi

(MOREPIC1)पिंकी सैनी/डेरा बस्सी/ जीरकपुर/चंडीगढ

डेराबस्सी के गांव अड्डा झुंगियां के हरसिमरन सिंह की ठोस रिश्वतखोरी की शिकायत के बाद जीरकपुर उप तहसील में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क गुरमीत कौर को बुधवार को रिश्वतखेरी के आरोप में काबू कर लिया गया।

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरू की गई मुहिम के दौरान तहसील कार्यालय ज़ीरकपुर, जिला एस.ए.एस. नगर में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क गुरमीत कौर घूस लेने पर गिरफ़्तार किया है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला थाना डेराबस्सी के गाँव अड्डा झुंगियां के हरसिमरन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर उक्त महिला क्लर्क के खि़लाफ़ दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर जांच के बाद दर्ज किया गया है।(SUBHEAD)

शिकायत और इस सम्बन्धी सबूतों की पड़ताल के दौरान पता लगा कि रजिस्ट्री क्लर्क ने शिकायतकर्ता से अपना पावर ऑफ अटॉर्नी दर्ज करवाने के बदले 20,000 रुपए लिए हैं।

जांच में आरोप सही पाए गए तो उक्त महिला के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वायड-1, एस.ए.एस. नगर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अगली कार्यवाही शुरू कर दी गई है।