Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब Trending

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के रचयिता दिवस पर गूंज उठी भारत पाक सीमा की सादकी चौकी

Read in:Hindi

फाजिल्का, फेस2न्यूज ब्यूरो:

देशभर में भक्ति के प्रतीक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 146वें रचयिता दिवस के उपलक्ष्य में फाजिल्का की भारत पाक सीमा के अंतरराष्ट्रीय सादकी बॉर्डर पर सायंकाल होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के समय बीएसएफ के जवानों व दर्शकों ने वंदे मातरम के गीत से आकाश गूंजमय कर दिया।

इस अवसर पर बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा ने बताया कि आज ही के दिन 7 नवंबर 1876 को बंगाल के कांतल पाड़ा नामक गांव में देश के महान सपूत श्री बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना की थी। देशभर में गाए जाने वाले इस गीत से राष्ट्रीय भक्ति बढ़ती है।(SUBHEAD)

रिट्रीट सेरेमनी के बाद अबोहर के अमृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लगभग 220 बच्चों ने प्रिंसिपल सुमित कालड़ा की अगुवाई में अपनी देशभक्ति का जज्बा दिखाया तो पाकिस्तानी सीमा में खड़े लोगों ने भी दांतों तले अंगुलियां दबा ली दिखाई दी।