Saturday, 18 July 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत बरनाला जेल में "रेडियो स्टेशन उजाला" शुरू, रेडक्रॉस की पहल से कैदियों की मेंटल हेल्थ में "उजाला" आएगा: डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी "बड़े बे आबरू हो कर तेरे कूचे से हम निकले"
चंडीगढ़ Trending

सीनियर सिटीजन ब्रदरहुड एनजीओ ने 80 से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

Read in:Hindi

समाज के निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका अहम: सुरेन्द्र वर्मा

चंडीगढ़ : सीनियर सिटीजन ब्रदरहुड एनजीओ सेक्टर 37 ने अपनी जनरल बॉडी मीटिंग में इसी सेक्टर के 80 व 90 आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को शॉल देकर सम्मानित किया। इतना ही नहीं अक्टूबर माह में आये उनके जन्मदिन पर उन्हें उपहार भी प्रदान किए। यह आयोजन संस्था के प्रेसिडेंट डीएस चौधरी के नेतृत्व में सेक्टर 37 के सामुदायिक केंद्र में आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय पार्षद योगेश ढींगरा ने शिरकत की। इस दौरान उनके साथ शास्त्रीय संगीत के पं. यशपाल, आरडब्ल्यूए के प्रेसिडेंट एल.के अरोड़ा, मिरर 365 के एमडी सुरेन्द्र वर्मा उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई। जिसके पश्चात श्री गणेश वंदना के साथ की गई और विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम का आगाज किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पुराने गाने गाए और कुछ ने इन्हीं गानों पर बखूबी डांस भी किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि सीनियर सिटीजन समाज को भली भांति जानने वाला एक तर्जुबेकार वर्ग है। इसलिए समाज के निर्माण में उनकी भूमिका अहम है और यह समाज का आधार स्तम्भ हैं।

इस अवसर पर डीएस चौधरी ने संस्था में शामिल नये सदस्यों का स्वागत फूल के गुलदस्ते देकर किया। उन्होंने कहा कि संस्था सदैव जनकल्याणकारी कार्यों को करती आई है और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को करती रहेगी। कार्यक्रम की एंकरिंग संस्था की सैक्रेटरी वीना पूरी ने की।