Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

स्लिप रोड पर दुकानदारों के अतिक्रमण से राहगीर परेशान

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
नगर परिषद प्रशासन की बार-बार चेतावनी के बावजूद दुकानदारों द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण का सिलसिला जारी है। नगर परिषद की ओर से कुछ दिन पहले बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया था। साथ ही सड़कों पर दोबारा कब्जा नहीं करने के सख्त निर्देश दिए। लेकिन नगर परिषद के वाहन के निकलते ही दुकानदार अपना माल सड़कों पर रखकर स्लिप रोड व फुटपाथ पर कब्जा कर लेते हैं। सड़क किनारे दुकानदारों के अतिक्रमण से सड़कें भी संकरी हो रही हैं। जिससे शहरवासियों को स्लिप रोड से गुजरने में परेशानी होती है। त्योहार के चलते बाजारों में खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। यह देख दुकानदार अपनी दुकानों के सामने कब्जा कर लेते हैं और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सामान सड़क पर रख देते हैं और लोग बिक्री में खरीदारी करने के लिए जमा हो जाते हैं। जिसके बाद शहर की सड़कों पर वाहनों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, खुदरा दुकानदारों ने भी सड़कों पर दुकानें लगानी शुरू कर दी हैं। जिससे बाजार में आने वाले लोग अपने वाहन सड़कों पर पार्क कर खरीदारी करने जाते हैं।
एक तरफ शहर में ऑटो रिक्शा की बढ़ती संख्या ने लोगों का पैदल चलना मुश्किल कर दिया है। वहीं दूसरी ओर शहर की मुख्य सड़कों पर भी अवैध पार्किंग की जा रही है। ऑटो रिक्शा चालक अपने वाहनों में यात्रियों को बैठाने के लिए पहले ऑटो को बेतरतीब ढंग से सड़कों पर पार्क करते हैं। प्रशासन के ढुलमुल रवैये से राजगीरों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में पार्किंग नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है। शहर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बाजार में आने वाले ग्राहक अपने वाहन सड़क पर पार्क कर दुकानों पर जाते हैं। सड़क पर खड़े वाहनों के कारण दूसरे वाहनों का गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। जिससे शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है।

इस संबंध में यातायात प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह गिल ने कहा कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ही कार्रवाई कर सकती है। यदि वे ऑपरेशन के लिए पुलिस सुरक्षा चाहते हैं, तो अतिक्रमण दल को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
– यातायात प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह गिल

इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रवनीत सिंह का कहना है कि शहर की सड़कों पर दुकानदारों के अतिक्रमण को लेकर कई बार दुकानदारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं और कार्रवाई भी की जा रही है।
– कार्यकारी अधिकारी रवनीत सिंह