Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

नही रुक रहा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल

Read in:Hindi

डेराबस्सी़ कृतिका:
सरकार द्वारा बीती 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद नगर काऊंसिल जीरकपुर ने बड़े पैमाने पर चालान भी किए थे और दुकानों में पड़ा प्लास्टिक भी जब्त किया था। लेकिन यह कार्रवाई एक दो हफ्ते ही चली, जिसके बाद सिंगल प्लास्टिक का इस्तेमाल आम तरह हो गया था और अब प्लास्टिक का इस्तेमाल धड़ले से किया जा रहा है। सरकार द्वारा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली प्लास्टिक की 19 चीजों की सूची बनाकर जनतक की थी और उस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया था, सरकार ने बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्रीयों को भी एक महीने के अंदर अंदर मेनूफेकचरिंग बंद करने के आदेश दिए थे। यहां तक की दूध बेचने वाली कंपनियों को भी चेतावनी दी थी। लेकिन सभी आदेश हवाहवाई ही नजर आए। एक महीने बाद न तो इस ओर सरकार ने ध्यान दिया और न ही जिला प्रसाशन व लोकल स्तर पर नगर काऊंसिल ने इस ओर ध्यान दिया। दीपावली की बात करें तो लोगों द्वारा जमकर प्लास्टिक से बनी चीजों ओर प्लास्टिक के पॉलीथिन का इस्तेमाल किया था। जिसका अंदाजा कूड़े के ढेरों से लगाया जा सकता है।
प्लास्टिक के इस्तेमाल से पर्यावरण के साथ मवेशियों को भी हो रहा नुकसानः
माहिरों से प्राप्त की गई जानकरी अनुसार प्लास्टिक जल्दी गलता नही है और यदि उसे जलाया जाए पर्यावरण को नुकसान भी करता है। वहीं जब आम लोग सब्जी और फलों के छिलके इधर उधर फेंक देते हैं तो मवेशी खाने पीने की चीजों के साथ ही प्लास्टिक भी निगल जाते हैं। जिस कारण उन्हें भयंकर बीमारियां लग जाती है। जहां पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं इसे न तो लोग समझ पा रहे है और न ही प्रशासन। लोगों को समझना चाहिए कि पहले के मुकाबले हमारा पर्यावरण कितना दूषित हो चुका है और हम अपनी आनी वाली पीढ़ियों के लिए कांटे बिछाकर जा रहे हैं।
सरकार व अधिकारियों को लोगों को जागरूक करने के लिए करने चाहिए प्रयास :
किसी भी बात को लागू करने के लिए या तो जागरूकता का सहारा लेना पड़ेगा या फिर कानून को सख्ती से लागू करना पड़ेगा। यदि सरकार के आदेशों पर अधिकारी अपनी जिम्मेवारी समझकर सख्ती से लागु करवाएं तो शायद सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोका जा सकता है। इसके लिए अधिकारियों को मुहिंम चलाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है की यदि प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकना है तो दुकानदारों की बजाए प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्रीयों पर सिकंजा कसना होगा। जब रोक लगी थी और अधिकारी टीम बनाकर कार्रवाई कर रहे थे तो लोगों के मन में डर था, जो अब निकल चूका है।

त्योहारों के चलते टीमें व्यस्त थी। पहले भी काऊंसिल द्वारा करवाई की जा रही ओर आगे भी मुहिंम चलाकर लोगों को जागरूक भी किया जाएगा और चालान भी किए जाएंगे।
– रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर काऊंसिल