Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब Trending

सेनेटरी शॉप से लाखों रुपये का सामान चोरी

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
बरवाला रोड स्थित एक सेनेटरी की दुकान से चोरों ने लाखों रुपये का सामान और हजारों रुपये नकद चुरा लिए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।  (SUBHEAD)
बरवाला रोड निवासी दुकान मालिक विशाल गर्ग ने बताया कि वह रोज की तरह बीती शाम अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह आठ बजे उसने देखा तो शटर खुला था। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से लाखों रुपये का सामान टूटा व अन्य सामान गायब था। दुकानदार विशाल गर्ग ने बताया कि चोरों ने बैग में पड़े 70 हजार रुपये भी चुरा लिए। दुकानदार ने बताया कि चोर नकदी सहित लाखों रुपये का माल ले गए। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे की फुटेज के मुताबिक चोर सुबह चार बजे दुकान में घुसे और एक घंटे बाद पांच बजे बाहर निकले। पहचान छिपाने के लिए चोरों ने अपने चेहरे ढक रखे थे।
थाना प्रमुख सहायक निरीक्षक जसकंवल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने मौके का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।