Read in:Hindi
अबोहर, (दलीप)
जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर प्रभारी इंद्रजीत कौर, एएसआई बलविंद्र सिंह दानेवाला सतकोषी की तरफ जा रहे थे कि सामने से संदिग्ध अवस्था में दो महिलाएं व पुरूष आते दिखाई दिये तो उनकी तलाशी लेने पर उनसे 15 किलो पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलवंत पुत्र जोगिंद्र सिंह, चिंतो बाई पत्नी जोगिंद्र सिंह वासी कुहाडिय़ांवाली, गुरनाम कौर पत्नी भूपिंद्र सिंह वासी आलियांना हालाबाद अरनी वाला के रूप में हुई। तीनों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया।