Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

अनुभवहीनता और अफसरों की कोताही के कारण अबोहर में धान की खरीद व लिीफटिंग का काम हुआ चौपट: जाखड़

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनके मंत्रीगण कई दिनों से यह राग अलाप रहे थे कि मंडियों में आने वाले धान का एक एक दाना खरीदा जायेगा। यह भी वायदा कर रहे थे कि लिफटिंग और रकम की अदायगी 24 घंटों के भीतर यकीनी बनाई जायेगी लेकिन अनुभवहीनता और अधिकारियों की कोताही के चलते धान की खरीद की सारी प्रक्रिया चौपट होकर रह गई है।
यह बात विधायक संदीप जाखड़ ने नई अनाज मंडी में खरीद और लिफटिंग का जायजा लेने के बाद कही। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि जिला प्रशासन ने धान की 99 प्रतिशत लिफटिंग होने का दावा किया है लेकिन आंकडे बताते हैं कि मात्र 40 प्रतिशत लिफटिंग ही हो पाई है। पिछले साल अबोहर में 6.30 लाख कविंटल धान की आमद हुई थी जबकि इस बार मात्र 2.53 लाख कविंटल आमद हुई है। इसके बावजूद प्रशासन लिफटिंग का समुचित प्रबंध नहीं कर पाया। ऐसा लगता है कि जिला प्रशासन को स्थानीय अधिकारियों ने झूठे आंकडे देकर भरमाया है और इससे सरकार की स्थिति हास्यास्पद हो गई है।
विधायक के पास खडे एक किसान अजीत सिंह गांव गद्दाडोब ने इस बात की पुष्टि की कि वह सोमवार को धान की उपज लेकर यहां आया था लेकिन पांचवेें दिन भी इसकी खरीद नहीं हो पाई। रातभर धान के ढेर की रखवाली करनी पड रही है।
लिफटिंग में असफलता के लिये किसानों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा पुर्नगठित ट्रक यूनियन पर भी जब उंगलियां उठाई तो विधायक ने कहा कि जिन लोगों का परिवहन से दूर तक का भी वास्ता नहीं है, यदि उन्हें ट्रक यूनियन की गद्दी पर राजनीतिक स्वार्थसिद्धि के लिये बिठाया जायेगा तो ऐसी ही हालत का सामना करन पडेगा। आढ़तियों व किसानों से बातचीत के बाद यह तथ्य भी सामने आया कि पिछले साल आज के दिन तक खाद्य एवम आपूर्ति विभाग ने धान की खरीद के लिये शैलरों को 35 रिलीज आर्डर जारी कि ये थे लेकिन इस बार मात्र 4 रिलीज आर्डर जारी किये गये। ऐसी स्थिति में भला खरीद में तेजी की उम्मीद कैसे की जा सकती है।  (SUBHEAD)
श्री जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार की अबोहर के प्रति उपेक्षा दिन ब दिन गंभीर होती जा रही है। 6 माह बीत जाने पर भी नगर निगम में नियमित आयुक्त की नियुक्ति नहीं की गई मार्किट कमेटी को सचिव का अतिरिक्त कार्यभार देकर चलाया जा रहा है। एक महीने तक सिटी पुलिस स्टेशन को भी अतिरिक्त कार्यभार वाले इंस्पैक्टर के सहारे चलाया गया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विधानसभा में दावा किया था कि अबोहर के बस अड्डे के पुर्ननिर्माण का 25 प्रतिशत कार्य हो चुका है जबकि मात्र 5 प्रतिशत निर्माण कार्य हुआ है। इसके लिये फंड रिलीज नहीं किये जा रहे। लगता है कि प्रदेश सरकार इस शहर की जानबूझ कर उपेक्षा कर रही है।