Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

सड़कों पर घूम रहे स्ट्रे कैटल बन सकते हैं हादसे का कारण

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर में स्ट्रे कैटल की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन इसकी वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं। कई लोगों को सड़कों पर दौड़ते स्ट्रे कैटल जख्मी कर चुके हैं। शहर की मार्केट्स और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी अक्सर स्ट्रे कैटल के कारण अफरा-तफरी मची रहती है। इसके अलावा हाईवे पर भी स्ट्रे कैटल के झुंड देखने को मिल जाते हैं, जो बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। स्ट्रे कैटल सड़कों पर ट्रैफिक के बीच भी घूमते रहते हैं। इनकी वजह से ट्रैफिक भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा कई बार स्ट्रे कैटल सड़कों पर दौड़ पड़ते हैं, जिसके चलते लोगों को अपना बचाव करने के लिए इधर-उधर भागना पड़ता है। खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए सड़कों पर घूमते स्ट्रे कैटल परेशानी का कारण बने हुए हैं। रास्ते चलते लोगों को टक्कर भी मार देते हैं।
सड़कों पर स्ट्रे कैटल तो घूमते ही हैं, लोगों के पालतू मवेशी भी इनमें शामिल होकर सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। लोग दूध निकालने के बाद अपने मवेशियों को चरने और घूमने के लिए खुला छोड़ देते हैं। ये मवेशी स्ट्रे कैटल के साथ मिलकर सड़कों पर हादसों को बढ़ावा दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़कों पर अपने पालतू मवेशी छोड़ने वालों के खिलाफ जीरकपुर एमसी को कार्रवाई करनी चाहिए। शहर में जगह-जगह मार्केट एरिया में हर रोज रेहड़ियां लगती हैं। रेहड़ीवाले खराब फल-सब्जियां सड़कों पर फेंक जाते हैं। इस कारण सड़कों पर स्ट्रे कैटल जमा हो जाते हैं। इससे हर समय एक्सीडेंट होने की आशंका बनी रहती है। गारबेज डंपिंग प्वॉइंट्स के आसपास भी हर रोज स्ट्रे कैटल की भरमार रहती है। मार्केट्स में रेहड़ियों के आसपास स्ट्रे कैटल जमा हो जाते हैं।