Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

यशपाल गर्ग ने हेल्थ वैलनेस सेंटर, से.37 में पंचकर्मा सेंटर व औषधि वाटिका का शुभारम्भ किया

Read in:Hindi

 (MOREPIC1)(MOREPIC2)आर के शर्मा/चंडीगढ़

धन्वंतरि जयंती के अवसर पर हेल्थ वैलनेस सेंटर, सेक्टर-37 में नगर प्रशासन के आयुष विभाग द्वारा एक समारोह रखा गया जिसमें चंडीगढ़ प्रशासन के स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे जबकि अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव व आयुष के निदेशक अखिल कुमार गेस्ट ऑफ़ ऑनर थे। डॉ. एनएस भारद्वाज, डॉ . मंजूश्री व डॉ. राजीव कपिला ने इनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई।

इस अवसर पर यशपाल गर्ग ने यहां पंचकर्मा सेंटर व औषधि वाटिका का उद्धघाटन किया। तत्पश्चात औषधि वाटिका में पौधारोपण भी किया।

यशपाल गर्ग ने उपस्थित जनों को आयुर्वेद के बढ़ते महत्व के बारे में बताया व आम जनता को अधिकाधिक स्वास्थ्य लाभ पहुँचाने के लिए पंचकर्मा शिविर लगाए जाने पर जोर दिया। अंत में उन्होंने आयुष विभाग के सभी कर्मियों को सम्मानित भी किया।