Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

खिलवाड:: बलटाना में बदबूदार गंदा पानी पिला रही एमसी

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर में लोगों के घरों में पानी सप्लाई करने से पहले उसकी क्वालिटी चेक नहीं की जाती। इस अनदेखी के कारण शहर में कई जगह प्रदूषित पानी सप्लाई हो रहा है। आए दिन किसी न किसी एरिया से लोग घरों में मिट्टी मिला पानी सप्लाई होने की शिकायत कर रहे हैं। इसके बावजूद जीरकपुर एमसी के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है। अब बलटाना के शिव एन्क्लेव में पिछले कई दिनों से लोगों के घरों में मिट्टी मिला पानी सप्लाई हो रहा है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि इस पानी को पीने से कुछ लोग बीमार भी हो गए हैं। पानी से बदबू भी आ रही है। इस एरिया में पहले भी कई बार गंदा पानी सप्लाई हो चुका है। कुछ महीने पहले जीरकपुर एमसी की टीम ने कॉलोनी के शिव मंदिर के पास लीकेज को ठीक भी किया था। लेकिन उसके बाद भी लंबे समय तक यहां गंदा पानी सप्लाई होता रहा। अब फिर से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है लोगों का कहना है कि पानी में मिट्टी काफी मात्रा में आ रही है। घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियों में भी मिट्टी जमा हो गई है। लोगों को थोड़े दिन बाद ही टंकियां साफ करवानी पड़ रही हैं। गंदे पानी की सप्लाई के कारण लोगों को यहां बीमारी फैलने का डर है। पिछले साल बलटाना की एकता विहार कॉलोनी में प्रदूषित पानी की सप्लाई के कारण बीमारी फैल गई थी। कई लोगों को हॉस्पिटल्स में भर्ती करवाना पड़ा था। इसके अलावा दो लोगों की मौत भी हो गई थी। इस घटना के बाद भी कई एरिया में गंदे पानी की सप्लाई से लोग बीमार हो चुके हैं। गंदे पानी की सप्लाई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शहर में गंदे पानी की सप्लाई की घटनाओं के चलते कुछ महीने पहले डीसी मोहाली ने आदेश दिए थे कि जीरकपुर के सभी ट्यूबवेल के पानी के सैंपल लिए जाएं। लोगों के घरों में पानी सप्लाई करने से पहले उसकी क्वालिटी चेक की जाए और यदि उसमें कोई खामी है तो उसे दूर किया जाए। इसके बावजूद संबंधी अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ठेकेदारों के भरोसे वॉटर सप्लाई:
सप्लाई का काम जीरकपुर एमसी ने ठेके पर दे रखा है। पैसे बचाने के लिए ठेकेदार पानी की क्वालिटी चेक नहीं करते। जीरकपुर एमसी के अधिकारी भी इनके काम पर नजर नहीं रखते। इसके अलावा जीरकपुर एमसी के पास अलग से विंग भी नहीं है जो पानी सप्लाई के काम पर नजर रख सके। लोगों का कहना है कि गंदे पानी की सप्लाई से संबंधित शिकायतों पर भी ध्यान नहीं दिया जाता।