Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री
पंजाब

17 को होगा नए प्रधान का फैसला

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
डेराबस्सी नगर परिषद के प्रधान पद का चुनाव 3 दिनों के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है यह चुनाव 14 अक्टूबर शुक्रवार को तय किया गया था परंतु हलका विधायक रंधावा की पारिवारिक व्यस्तता के चलते अब 17 अक्टूबर सोमवार को होगा। कांग्रेस प्रधान रणजीत रेड्डी के इस्तीफा 3 अक्टूबर को मंजूर होने के बाद से नगर परिषद की देखरेख प्रबंधक के हवाले है। इस बीच कांग्रेस के मौजूदा 8 पार्षदों समेत 13 पार्षदों ने प्रधान चुनने के लिए आम आदमी पार्टी को समर्थन दे दिया है। कांग्रेस के 8 पार्षद भाजपा का एक और एक आजाद पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल भी हो गए हैं जबकि अकाली दल के तीनों पार्षदों ने प्रधान पद के लिए बाहर से समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही डेराबस्सी नगर
परिषद पर आम आदमी पार्टी का कब्जा तय हो गया है। नगर परिषद् लालडू की प्रधान भी इस्तीफा दे चुकी है और वहां भी आम आदमी पार्टी का प्रधान चुना जाना तय है। एमएलए कुलजीत रंधावा ने कहा कि उनके परिवार में एक वैवाहिक समारोह के कारण पार्षदों ने चुनाव सोमवार तक पोस्टपोन करने का फैसला किया है। नगर परिषद लालडू में भी प्रधान का चुनाव वहां कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति के 1 हफ्ते के भीतर करा दिया जाएगा।