Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब

ठेके पर रखे 8736 अध्यापकों की सेवाएं रेगुलर करने के लिए नोटिफिकेशन जारी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार की तरफ से हाल ही में रेगुलर किये गए 8736 अध्यापकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात करके उनका धन्यवाद किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अध्यापकों को नोटिफिकेशन की कापी सौंपते हुये उनके साथ विस्तृत बातचीत की। उन्होंने कहा कि 8736 अध्यापकों की सेवाएं रेगुलर करने का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है और अब वह राज्य सरकार का हिस्सा बन चुके हैं। मान ने अफ़सोस ज़ाहिर करते हुये कहा कि यह अध्यापक पिछले लंबे समय से ठेके के आधार पर काम कर रहे थे। यहाँ तक कि इनमें से कुछ अध्यापक पिछले 14 सालों से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि विद्यार्थियों के रौशन भविष्य के लिए अध्यापकों की रोज़ी-रोटी को सुरक्षित किया जाना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि इस तथ्य को मुख्य रखते हुये उन्होंने इन अध्यापकों की सेवाएं रेगुलर करने का फ़ैसला लिया है। भगवंत मान ने अध्यापकों को न्योता दिया कि वह अपने विद्यार्थियों को कान्वेंट स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थियों के साथ मुकाबला करने के काबिल बनाने के लिए अपनी ड्यूटी और भी तनदेही के साथ निभाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में प्राप्तियां हासिल करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अध्यापकों की सेवाएं सिर्फ़ अध्यापन कामों के लिए ही लेने का फ़ैसला किया है।